फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर के एक साल बाद भी नहीं बन सकी सड़क

Wed, 20 Jul 2016 01:55 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
राेड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लितपुर। नगर के वार्ड नंबर 14 मुहल्ला आजादपुरा में स्थित राजपूत कालोनी में रहने वाले लोगों को सड़क व नाली के अभाव में जलभराव की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद इदरीस राईन ने तहसील दिवस में शिकायत करके समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 14 के पार्षद ने बताया कि स्थानीय राजपूत कालोनी में सड़क व नाली के अभाव में यहां रहने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां रहने वाले मनीष सक्सेना से गोपी तिवारी के मकान तक और रामकुमार कुशवाहा से रावतजी के मकान तक सीसी सड़क व नाली का निर्माण कराने के लिए नगर पालिका ने एक वर्ष पूर्व वर्ष 2015 माह जुलाई में 14.36 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया था। विभाग द्वारा टेंडर निकाले हुए एक वर्ष का समय बीत गया है, लेकिन अब तक ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य नहीं कराया गया, इससे स्थानीय लोगों को काफी समस्या हो रही है। वहीं उक्त ठेकेदार के खिलाफ विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है। पार्षद ने तहसील दिवस में शिकायत देकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने व जल्द से जल्द निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें