फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर-बिरारी रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण

Wed, 20 Jul 2016 01:50 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर-टीकमगढ़ रेल लाइन पर ललितपुर से बिरारी रेलवे स्टेशन तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इस योजना के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। रेलवे द्वारा प्रधानमंत्री की रेल बढ़े देश बढ़े योजना के तहत 304.44 करोड़ रुपए की योजना से रेलवे का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


ललितपुर से टीकमगढ़ रेल लाइन पर एक मात्र झांसी-टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन का संचालन बढ़ाने के लिए टीकमगढ़ से खजुराहो रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। रेलवे के चीफ सेफ्टी कमिश्नर द्वारा निरीक्षण कर लाइन पर ट्रेन संचालन को हरी झंडी भी दी जा चुकी है। हालांकि अभी ट्रेन संचालन की तिथि की घोषणा का इंतजार रेलवे को है, इसके बाद ललितपुर से खजुराहो तक सीधी रेल सुविधा हो जाएगी। इसके साथ ही रेलवे बजट में ललितपुर से बिरारी रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन के दोहरीकरण की योजना के अलावा ललितपुर में फ्लाईओवर को मंजूरी मिलने के बाद अब जमीनी स्तर पर कार्य शुरु होने की तैयारी कर ली गई है। प्रधानमंत्री की रेल बढ़े देश बढ़े योजना के तहत यह कार्य पांच वर्ष में पूरा करने की तैयारी की गई है।

रेलवे द्वारा ललितपुर से बिरारी रेलवे स्टेशन तक डबल रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा, जबकि ललितपुर से बिरारी तक आगासौद रेलवे स्टेशन की तर्ज पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा, ताकि अधिक रेल ट्रैफिक होने की दशा में ट्रेनों को उक्त फ्लाईओवर से होकर दूसरे रेलवे स्टेशन पर आसानी से पहुंचाया जा सके। ललितपुर से बिरारी रेलवे स्टेशन तक 28 पुलों का निर्माण किया जाएगा। इससे रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ सकेगी, तो वहीं दूसरी ओर पैसेंजर ट्रेनों को सुचारु रुप से समय से संचालन की क्षमता में वृद्धि हो सकेगी। रेलवे द्वारा यह रेलवे लाइन का निर्माण क़ुल 304.44 करोड़ रुपए की लागत से पांच वर्ष में किया जाएगा।
विज्ञापन


सिग्नल फेल होने से प्लेटफार्म बदलकर चलाई ट्रेन
ललितपुर। ललितपुर-दैलवारा रेलवे स्टेशन के मध्य मंगलवार की शाम 16.20 बजे डाउन रेल ट्रैक पर अचानक आइबीएच प्वाइंट पर सिग्नल फेल हो गया, जिससे झांसी जाने वाली दो मालगाड़ी ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर रेल लाइन पर खड़ी कर दी गईं। इसके चलते झांसी की ओर जाने वाली जबलपुर-अटारी होलीडे स्पेशल ट्रेन,  शताब्दी एक्सप्रेस व कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक से होकर निकालना पड़ा। देर शाम तक तकनीकी सिग्नल स्टाफ द्वारा सिग्नल समस्या को हल करने का कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें