संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सदर कांटा से गोविंद सागर बांध तिराहे तक 3.5 किमी सड़क का निर्माण एक हफ्ते में शुरू किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर शहरवासी के लिए राहत भरी खबर है। शहर के सदर कांटा से गोविंद सागर बांध तक की खस्ताहाल सड़क से जल्द निजात मिलेगी। एक दशक से मरम्मत नहीं की गई है। पैचवर्क मात्र ही किया गया है। ढुरा बाजार में सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है।
शासन ने 25 फरवरी को शहर के 3.5 किमी सड़क निर्माण के लिए 10.54 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। सड़क का चौड़ीकरण कर 10 मीटर में बनाया जाएगा। प्रथम किस्त 2.10 करोड़ रुपये जारी भी कर दी है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। अब बिड खोल दी है। अनुबंध गठन की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा। ्