संवाद न्यूज एजेंसी
बानपुर/ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। वह एक पेड़ के नीचे मृतावस्था में पड़ा मिला।
मंगलवार सुबह गांव के लोग बानपुर के महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट मैदान के पास से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पेड़ के नीचे एक युवक मृतावस्था में पड़ा मिला। उसकी पहचान बानपुर के आजादपुरा निवासी वीरूपाल (35) के रूप में हुई। थाना बानपुर में तैनात उपनिरीक्षक बाली सिंह पुलिसकर्मी के साथ पहुंचे। मृतक के परिजन और पत्नी गीता रजक भी मौके पर पहुंची। पत्नी गीता ने मौत का कारण अज्ञात बताया। थाना बानपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।ह