फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं के दो की मौत, बाइक सवार चार घायल

विज्ञापन
accident.jpg - फोटो : accident.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। बाइकों पर सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बार के अंतर्गत ग्राम गैंदोरा निवासी मठूलाल (31) पुत्र भुल्लन शनिवार को शाम तीन बजे अपने दो रिश्तेदारों के साथ बाइक से ग्राम कचनौंदा गया था। वापस आते समय शाम को करीब सात बजे गाइयाघाट के आगे सामने से आ रहे दस पहिये वाले ट्राला ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक मठूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बाइक पर सवार रिश्तेदार ग्राम दसरारा निवासी सुंदर लाल व ग्राम टौरिया निवासी रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के रिश्तेदार नत्थू ने बताया कि मठूलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
उधर, थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम जरया निवासी राजकुमार (30) पुत्र चत्ते शनिवार को शाम चार बजे अपने भाई और चचेरे भाई के साथ ग्राम बैजनाथ में शादी समारोह में गए थे। जहां से रात में आठ बजे लौटते समय ग्राम पठा में सामने से एक घुड़सवार से टकरा गया, जिसमें चालक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार बड़े भाई ग्यासी व चचेरे भाई अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मृतक के भाई श्यामलाल ने बताया कि राजकुमार खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था, जो तीन भाइयों में बीच का था। उसके एक लड़का व दो लड़की हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें