फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम नदनवारा स्थित टोल प्लाजा से कुछ दूर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। बांसी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम नदनवारा निवासी गदन अहिरवार (55) पुत्र मान सिंह अहिरवार रविवार की रात को करीब पौने ग्यारह बजे गांव से कुछ दूर खेत में महुआ बीनने की कहकर घर से निकले थे। अभी वह नदनवारा गांव के पास टोल प्लाजा से कुछ ही दूर आगे हाइवे पर जा रहे थे कि अचानक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर बांसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल गदन के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को बुलवाया। एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रात करीब एक बजे मौत हो गई।
जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र जालम ने बताया कि रविवार की रात को उसके पिता महुआ बीनने की कहकर घर से निकले थे। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें