फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर दबंगों ने कंडेक्टर को लाठियों से धुना

Fri, 22 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम तरगुवा रेलवे गेट पर चार पहिया वाहन से आए चार दबंगों ने एक बस के कंडेक्टर को लाठियों से पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। कंडेक्टर को बचाने आए लोगों पर भी दबंगों ने लाठियां चलाई। इसके बाद आरोपी मौके पर से भाग गए। कंडेक्टर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रंगदानी न देने सहित विभिन्न धाराआें में मामला जर्द कर लिया गया।
विज्ञापन



मध्य प्रदेश की बस प्रतिदिन गरौठा से खुरई जाती है। वृहस्पतिवार को बस सुबह तरगुवा रेलवे गेट के पास पहुंची थी। गेट बंद होने के कारण बोलेरो क्रमांक यूपी - 94 ई /8505 से आए चार लोगों ने बस कंडेक्टर को बुला कर दस हजार रुपये की रंगदारी देने की बात की। जिस पर उसने मालिक से बात करने की बात कही। यह बात उनको नागवार लगी और उन्होंने कंडेक्टर की लाठियों से जमकर धुनाई कर दी।


इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए  बाद में लोग गंभीर रूप से घायल बस कंडेक्टर को लेकर कोतवाली आए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका उपचार किया गया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। बाद मेें बस कंडेक्टर पुनीत कुमार पुत्र रामानंद पटैरिया निवासी ग्राम फतेहाबाद चंदेरी जिला अशोकनगर मध्य प्रदेश की शिकायत पर रानीपुरा तालबेहट निवासी मंगल सिंह यादव सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें