फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिस लाइन में किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दंगा या बलवा से निपटने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में पुलिस ने अभ्यास किया।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इसके बाद आकस्मिक परिस्थिति, दंगा, बलवा से निपटने के लिए अभ्यास कराया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में से ही बलवाई बने लोगों (भीड़) को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई कराई गई। पुलिसकर्मियों को दंगा-नियंत्रण उपकरण अश्रु गैस के गोले, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड, डाई मार्कर, रबर बुलेट गन, एंटी रायट गन व टीयर गैस गन जैसे शस्त्रों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान नौ पार्टियां एलआईयू, सिविल पुलिस, फायर सर्विस, अश्रु गैस, लाठी पार्टी, फायर पार्टी, फर्स्ट एड, फोटो एवं वीडियोग्राफी, रिज़र्व पार्टी का गठन कर रिहर्सल कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी तालबेहट अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
एसपी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, स्टोर, आर्मरी का निरीक्षण किया। शस्त्रों की साफ-सफाई और अभिलेखों को अपडेटेड रखने को कहा। यूपी-112 के वाहनों को चेक किया। कार्यरत पुलिसकर्मियों को इवेंट की सूचना पर जल्द पहुंचकर पीडित को हरसंभव मदद करने को कहा। इसके साथ एसपी ने परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस मेस, पुलिस स्नानागार, बारबर शॉप, बैरकों, पुलिस कैटींन एवं पुलिस लाइन की विभिन्न मदों को चेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें