फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सबसे अच्छा भाषण रिंकी ने दिया... जय को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड के क्रांतिवीरों की जीवन गाथा को समर्पित क्रांतितीर्थ कार्यक्रम नेहरू महाविद्यालय में हुआ। भाषण प्रतियोगिता में रिंकी यादव प्रथम व जय झा को द्वितीय स्थान मिला। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। वहीं, इस मौके पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि अपना जीवन समर्पित कर आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों का स्मरण करना जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम 40 दिन तक चलेगा। इसके तहत जनपद के महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराईं जाएंगी। छात्र-छात्राओं को ललितपुर के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रदीप चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों को युवा पीढ़ी भूल रही है। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य प्रो. राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के सदस्य विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. दीपक पाठक ने कहा कि आजादी की लड़ाई का बिगुल झांसी से महारानी लक्ष्मीबाई ने बजाया। समाजसेवी आचार्य लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने जनपद के क्रांतिकारियों की जीवन गाथा के बारे में बताया। स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी कीर्तशेष बृजनंदन शर्मा के पुत्र संतोष शर्मा को सम्मानित किया गया। डॉ. अवधेश अग्रवाल, डॉ. आशा साहू, डॉ. अनिल सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. राजीव निरंजन और आभार महामंत्री डॉ. सुधाकर उपाध्याय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें