ललितपुर। श्री बालाजी मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बाला जी हवनोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति के साथ आयोजित किया गया।
डोंड़ाघाट
मंदिर में श्रद्धालुओं ने 27 वें सवामनी हवानोत्सव में कष्टों व
परेशानियों के निवारण के लिए मनौती मांगी और बालाजी सरकार के दरबार में
दरख्वास्त लगाकर उसे पूर्ण करने की कामना की। हवनोत्सव कार्तिक पूर्णिमा पर
परंपरागत रूप से मनाया गया। इसकी पूर्व संध्या पर मां जगदंबा, भगवान भोले
नाथ, श्री जुगलकिशोर जी महाराज, श्री बालाजी सरकार, श्री भैरव जी महाराज व
श्रीप्रेतराज सरकार का शृंगार हरगोविंद जड़िया, जयप्रकाश सोनी व हरगोविंद
सोनी द्वारा किया गया।
हवनोत्सव की संध्या पर देर शाम मानस संकीर्तन
मंडल तालाबपुरा द्वारा बालाजी सरकार की स्तुति करते हुए सुंदरकांड पाठ का
आयोजन किया गया। ग्वालियर से आए यज्ञाचार्य सतीश कुमार शर्मा के निर्देशन
में रामकिशन शर्मा, राजू शर्मा, अरुण शर्मा, बबलेश, रामप्रसाद, श्यामलाल,
जयप्रकाश आदि की सहायता से सभी कार्य संपन्न कराए गए। मुख्य यजमान के रूप
में प्रमोद सैनी, राघवेंद्र चतुर्वेदी, सत्यनारायण पाराशर, टीवी प्रसाद
राय, शिवांशु तिवारी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, संतोष पुरोहित, भगवत बबेले,
शिवम गोस्वामी, राकेश श्रीवास्तव, सिद्धेश सोनी आदि ने आहुतियां दी।
हवनोत्सव में हजारों की संख्या में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब
उमड़ा रहा।
वहीं, मनौतियां पूर्ण होने पर 87 श्रद्धालुओं द्वारा
सवामनी प्रसाद श्रीबालाजी सरकार को अर्पित किया गया, जिसमें मुन्ना लाल
सोनी, रामशरण अग्रवाल, मुन्ना श्रीवास्तव, प्रेमनारायण अग्रवाल आदि का
सहयोग रहा। श्रीबालाजी संकीर्तन मंडली द्वारा धार्मिक भजन व संगीतमय
प्रस्तुति की गई। इस मौके पर उमेश शर्मा, प्रकाश नारायण पटैरिया, हरगोविंद
सोनी, अभय जैन, ओमप्रकाश सोनी, जयप्रकाश सोनी, विलास पटैरिया, सुखनंदन
सोनी, बृजमोहन रिछारिया, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।