फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद की 121 ग्राम पंचायतों के राजस्व नक्शे गायब

Sun, 28 May 2023 11:41 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गायब नक्शों के कारण ऑनलाइन फीडिंग का काम अधूरा
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर पर अधिकारी ढूंढने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद को डिजिटल मैप से जोड़ने के लिए जनपद के नक्शों को ऑनलाइन किया जाना था, लेकिन ग्राम पंचायतों के नक्शे ऑनलाइन अपलोड करने के लिए उनकी तलाश की गई, तो 121 ग्राम पंचायतों के नक्शे गायब मिले। फिलहाल गायब नक्शे प्रदेश मुख्यालय से भी प्राप्त नहीं हो पाए हैं। अब प्रशासन इन ग्राम पंचायतों के नाम का खुलासा भी नहीं कर रहा है।
शासन द्वारा गांवों, ब्लाकों व तहसीलों के सीमांकन करने व राजस्व नक्शों को गूगल मैप पर डालने के लिए पहल शुरू की गई थी। राजस्व विभाग की इस पहल के चलते जब ग्राम पंचायतों के राजस्व नक्शे खंगाले गए, तो जनपद के 121 गांव ऐसे मिले, जिनके नक्शे ही जनपद में मौजूद नहीं थे। जब मंडल मुख्यालय पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची तो उन्हें वहां भी नक्शे नहीं मिले, वर्तमान में प्रदेश मुख्यालय, प्रयागराज व अन्य कई जगह जनपद के नक्शों की तलाश में राजस्व विभाग टीम व अधिकारी जा चुके हैं। लेकिन, उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि शेष 576 ग्राम पंचायतों के नक्शों को फिलहाल ऑनलाइन कर दिया गया है। जबकि बाकी का काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

परियोजना के लिए भूमि तलाशने में होती आसानी
अगर जनपद के सभी राजस्व नक्शे ऑनलाइन हो जाते तो जनपद में आने वाली नई परियोजनाओं के लिए भूमि तलाशने में आसानी होती, क्योंकि ऑनलाइन बंजर व गैर उपयोगी जमीन कहां पर एक साथ मौजूद है, उसका पता चल जाता। साथ ही उस भूमि का किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है, इसके लिए कार्ययोजना तैयार आसानी से हो सकती थी।
विज्ञापन

जनपद के 121 गांवों के नक्शे गायब हैं, इनकी तलाश की जा रही है, राजस्व नक्शों को ऑनलाइन करने का कार्य जनपद में किया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यालय स्तर से इन गायब नक्शों की तलाश की जा रही है। -गुलशन कुुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें