सर्किट हाउस में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उप्र ?
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टांप और न्यायालय शुल्क और पंजीयन विभाग उप्र रवींद्र जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह लक्ष्य को पूर्ण करें, साथ ही राजस्व में वृद्धि करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा अनिल कुमार मिश्रने बताया कि शासन एवं विभाग की मंशा के अनुरूप समस्त उप निबंधकों को निर्देशित कर दिया गया है कि उपलब्ध क्षमता का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए शत-प्रतिशत राजस्व अर्जन के प्रयास किए जाएं। प्रत्येक माह मानक के अनुसार स्थल निरीक्षण किए जा रहे हैं और स्थल निरीक्षण के परिणामों को विभागीय पोर्टल पर प्रत्येक माह अपलोड किया जा रहा है, जो प्रत्येक माह प्रदर्शित हो रहा है। बैठक में राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के मूल सिद्धांत जीरो करप्शन में वृद्धि करें। इसके अतिरिक्त जनता से सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए अपने दायित्व निभाएं, साथ ही स्टांप बैंडरों की संख्या बढ़ाकर उनकी सहायता करें। ई-स्टांप, निबंधन शुल्क आदि घर से ही जमा करने एवं कैसलेश रजिस्ट्ररी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि राज्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा, जनपद में राजस्व में वृद्धि के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी वि/रा अनिल कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक करते राज्यमं?- फोटो : LALITPUR