फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मार्च को रिजल्ट कार्ड बंटना मुश्किल

Mon, 28 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Result card, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों के रिजल्ट कार्ड की अभी तक आपूर्ति नहीं हो सकी है। इससे 30 मार्च को होने वाले रिजल्ट कार्डों के वितरण पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए वार्षिक परीक्षाएं सिर दर्द बन गई हैं। आननफानन में परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने से जहां कई पेपर नहीं कराए जा सके हैं, वहीं रिजल्ट वितरण की तारीख नजदीक होने के बाद भी शिक्षकों को अभी तक रिजल्ट कार्ड नहीं मिल पाए हैं। इससे 30 मार्च को रिजल्ट कार्ड के वितरण पर सवाल खड़ा हो गया है। पिछले दिनों एक फर्म को रिजल्ट कार्ड छापने का ठेका दिया गया था, जिसने कक्षा एक, छह, सात व आठ के रिजल्ट कार्ड की आपूर्ति विभाग को की है। अवशेष कक्षाओं के रिजल्ट कार्डों की आपूर्ति

सोमवार तक होने की उम्मीद है।
वहीं, विद्यालयों तक रिजल्ट कार्ड पहुंचाने के माध्यम पर भी निर्णय नहीं लिया जा सका है। जानकारों का कहना है कि यदि संकुल प्रभारी के माध्यम से विद्यालयों तक रिजल्ट कार्ड भेजे जाते हैं तो इस प्रक्रिया में देरी हो सकती है। ऐसे में रिजल्ट कार्ड ब्लाक को सीधे भेजने पर सहमति बन सकती है। सोमवार को यदि रिजल्ट कार्ड वितरित किए जाते हैं तो मंगलवार या बुधवार को ही स्कूलों में रिजल्ट कार्ड पहुंच पाएंगे। इन हालात में तय समयावधि पर स्कूलों में बच्चों को रिजल्ट कार्ड वितरित हो पाएंगे या नहीं। इस पर असमंजस की स्थिति बरकरार है।
विज्ञापन


दिए जा सकते औसत अंक
प्राइमरी की शारीरिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा और पर्यावरण शिक्षा विषय में बच्चों को औसत अंक देने पर विचार चल रहा है। हालांकि, अभी इस पर विभाग में आम सहमति नहीं बन सकी है। कई शिक्षकों ने इस आशय का लिखित पत्र देने की बात कही है। लेकिन, विभागीय अधिकारी लिखित की जगह मौखिक आदेश का ही पालन कराने पर जोर दे रहे हैं।

यह हैं अनसुलझे सवाल
कई बच्चे वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने इससे पहले की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में भाग नहीं लिया है। कइयों ने सत्र परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया है तो कई वार्षिक परीक्षा में एक या दो पेपर में ही बैठे हैं, शेष विषयों की परीक्षाएं उन्होंने छोड़ दी है। कई ऐसे हैं, जो वार्षिक परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए, जबकि इससे पहले अर्द्ध वार्षिक या सत्र परीक्षा में शामिल हुए। कई छात्र तो केवल सत्र परीक्षा देने के बाद से गायब हैं। ऐसे बच्चों को अंक पत्र मिलेंगे या नहीं। इन अनसुलझे सवालों ने शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी हैं।

यह हैं निर्देश
राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान आशीष कुमार गोयल ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि छात्र-छात्राओं को 30 मार्च को रिजल्ट कार्ड वितरित किए जाने हैं। इसलिए प्रत्येक दशा में 27 मार्च तक रिजल्ट कार्ड विद्यालयों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें