फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का समय सीमा के अंदर करें समाधान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर-तालबेहट। पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 147 शिकायतों में अफसरों ने 18 का मौके पर निस्तारण कराया। जमीन संबंधी शिकायतें सबसे अधिक आईं। जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने समय पर शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तालबेहट तहसील में फरियादियों की शिकायतों को सुना और अधीनस्थों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय से निस्तारण करें। अधिकारी स्वयं शिकायतों का संज्ञान लें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी तालबेहट अभिजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। सदर तहसील में एसडीएम मनीष कुमार व सीओ अजय कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें