फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर उपचुनाव: भाजपा की सोनाली 5556 मतों से विजयी, 172 ने सभी को नकारा, निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Fri, 17 Oct 2025 08:20 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सोनाली जैन की जीत की खबर लगते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना स्थल पर जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। रिटर्निंग ऑफीसर ने सोनाली जैन को विजयी प्रमाण पत्र दिया।
 
विज्ञापन
जीत के प्रमाण पत्र के साथ सोनाली जैन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की नीलम चौबे को 5556 मतों से हराकर जीत हासिल की। जबकि निर्दलीय दो प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। सोनाली जैन की जीत की खबर लगते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। मतगणना स्थल पर जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। रिटर्निंग ऑफीसर ने सोनाली जैन को विजयी प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


अमरपुर मंडी स्थल पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में पहले ही राउंड से भाजपा प्रत्याशी ने 547 मतों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे राउंड में 9443 मतों की गिनती की, जिसमें भाजपा को 1351 मतों की बढ़त मिली। तीसरी राउंड में 7905 मत की गिनती हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 1246 मताें की बढ़त मिली। चौथे राउंड में 8788 मतों में भाजपा प्रत्याशी ने 2162 वोटों की मिली। पांचवें राउंड में 10512 मतों की गिनती हुई, इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने को केबल 33 मतों से और छठवें एवं अंतिम राउंड में 2516 मतों की गिनती हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी को 217 वोटों की बढ़त मिली है। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन को 26080 मत, वहीं सपा प्रत्याशी 20524 मतों से दूसरे नंबर पर रहा है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों में नाजरीन को 342 व मीना को 152 मत मिले। मतगणना स्थल पर काउंटिंग एजेंट के रूप में भाजपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, मुन्नालाल जैन, कौस्तुब चौबे, नीतेश संज्ञा, प्रदीप चौबे, महेश श्रीवास्तव और सपा से जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह,राम परिहार, आशीष चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


यह जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी सोनाली जैन के विजयी होने की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन आदि की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफीसर राजेंद्र कुमार ने सोनाली जैन को विजयी प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें