फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे एक दर्जन गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली/डोंगराखुर्द। पाली व नाराहट क्षेत्र में नेटवर्क का संकट बना हुआ है। दूरभाष पर वार्ता नहीं हो पा रही है तो वहीं ऑनलाइन सभी कार्य प्रभावित बने हुए हैं। समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राजपूत व जितेंद्र सिंह चौहान ने क्षेत्रीय सांसद को पत्र लिखकर समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कनपुरा, कंचनपुर, इमलाख्रेरा, दूधई, डुंगरिया, बम्होरी, हनोतिया, किर्रोदा, रसोई, महोली, पठराई आदि में नेटवर्क नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा डोंगराखुर्द व पटना और दिगवार में बिजली गुल होते ही नेटवर्क गायब हो जाते हैं। इससे लोग कॉल तक नहीं कर पा रहे हैं। वार्ता करने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। छतों व ऊंचाई पर जाना पड़ रहा है। वहीं, नेटवर्क न आने से ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। बैंकिंग, डाकघर, राशन दुकान आदि का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। साथ ही विद्यार्थी पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

-
फोटो- 25
कैप्सन- देवेंद्र कुशवाहा, सीएससी
नेटवर्क कमजोर आने से आनॅलाइन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। आपात स्थिति में बात करना तक मुश्किल हो जाता है।
- देवेंद्र कुशवाहा, सीएससी
-
फोटो- 26
कैप्सन- शैलेंद्र जैन
बिजली रहने तक ही नेटवर्क आते हैं। बिजली के गुल होते ही गायब हो जाते हैं। इससे दूरभाष पर बात तक नहीं हो पाती है।
- शैलेंद्र जैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें