फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो बाइकों की टक्कर में वृद्धा की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। दो बाइकों की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने हरबू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुकटौरा निवासी 70 वर्षीय हरबू सोमवार की रात को अपने 45 वर्षीय पुत्र करन और पुत्रवधू राधा के साथ बाइक पर सवार होकर तालबेहट से घर लौट रही थी। अभी वह लोग ग्राम मुकटौरा सड़क पर ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हरबू, करन और राधा सहित दूसरी बाइक पर सवार जगदीश व महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने हरबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि जगदीश व महेश की हालत गंभीर देखते हुए उनको झांसी रेफर कर दिया। मृतका हरबू अपनी पुत्रवधू राधा के साथ विदिशा से मिट्टी के बर्तन बेचकर ट्रेन से तालबेहट लौटी थी और उसका पुत्र रेलवे स्टेशन से लिवाकर दोनों को घर जा रहा था कि रास्ते में घटना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें