संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुकिंग कार्यालय को स्टेशन के सामने स्थित आरक्षण कार्यालय में स्थानांतरित किया जाएगा। जबकि आरक्षण कार्यालय को नए सिरे से पे-ऑफिस कार्यालय के पास बिल्डिंग में पहुंचाया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत कार्यदायी संस्था ने सरकुलेटिंग एरिया को घेरना शुरू कर दिया है। अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए यात्रियों का बुकिंग कार्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए बुकिंग कार्यालय को पे-ऑफिस के पास बिल्डिंग में शिफ्ट कराने की पहल की थी। अफसरों ने बैठक कर नए सिरे से बुकिंग कार्यालय को आरक्षण कार्यालय एवं आरक्षण कार्यालय को पे-ऑफिस बिल्डिंग में शिफ्ट कराने का निर्णय लिया है।
000000000
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि पूर्व में बुकिंग कार्यालय को पे-ऑफिस की बिल्डिंग में शिफ्ट करने की योजना थी। लेकिन यात्रियों की सुविधा एवं संसाधनों को देखते हुए डीआरएम ने बुकिंग कार्यालय को आरक्षण कार्यालय एवं आरक्षण कार्यालय को पे-ऑफिस की बिल्डिंग में शिफ्ट कराने की बात कही है।