फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड पैकेज के पुननिर्धारण को मिली मंजूरी

Thu, 31 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Bundelkhand package, lalitpur news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ललितपुर। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती ने तुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय बुंदेलखंड प्रदर्शनी और गोष्ठी का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की स्मारिका व न्यूज लेटर का विमोचन करते हुए कहा कि बुंदेलखंड पैकेज के पुननिर्धारण को नीति आयोग से मंजूरी मिल गई है। प्रदर्शनी में स्मारिका व न्यूज लेटर का किया विमोचन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड पैकेज को मध्य प्रदेश की तर्ज पर लागू करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि पैकेज का लाभ क्षेत्रीय लोगों तक पहुंच सके।  इस संबंध में उन्होंने राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य से बात की है। वह इन नेताओं के साथ बैठक करने की योजना बना रही हैं। उन्होंने इस प्रदर्शनी का लाभ लेने का आह्वान किसानों से किया।

इससे पहले उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र खिरियामिश्र में प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने तकनीकी पार्क का अवलोकन कर कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उप महानिदेशक कृषि प्रसार एके सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा. एसके पांडे, डा. सुभाषचंद्र सिंह, कुलपति डा. एसएल गोस्वामी, निदेशक प्रसार डा. धूम सिंह, अनिल सिंह, डा. यूएस गौतम, डा. शांतनु, नंदिनी पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, डा. जगदीश सिंह चौहान, रत्नेश तिवारी, राजेश लिटौरिया, धर्मेंद्र गोस्वामी, अरविंद सिंघई, केहर सिंह बुंदेला, सुधीर त्रिपाठी, कीरत बाबा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें