फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पानी की कमी से रोकी जल शोधन यंत्र की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जल संस्थान ने सप्लाई में पानी की कमी होने पर मरम्मत रोक दी है। आठ एमएलडी प्लांट की मरम्मत के चलते जल शोधन बंद हो गया था, ऐसे में शुद्ध पानी सप्लाई में कम पड़ रहा था। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत जल संस्थान के पंप हाउस व सीडब्ल्यूआर समेत जल शोधन संयंत्रों की मरम्मत की जा रही है। बीते माह 13 एमएलडी जल शोधन संयंत्र की मरम्मत की गई थी। इसके बाद आठ एमएलडी प्लांट की मरम्मत शुरू हुई थी। मरम्मत के चलते आठ एमएलडी प्लांट से जल शोधन ठप हो गया। इससे शुद्ध पानी कम मिल पा रहा था और पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई थी। अब जल संस्थान ने मरम्मत बीच में ही बंद करा दी है। अधिकारियों ने बताया कि पानी का शोधन कम होने से आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इसके चलते मरम्मत रोक प्लांट को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन


डोंड़ाघाट में आठ एमएलडी जल शोधन संयंत्र की मरम्मत रोक दी गई है। बारिश के मौसम में कार्य शुरू किया जाएगा।
- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें