फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नामी कंपनियों ने गल्ला मंडी से खरीदा 2.84 लाख क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। देश की नामी कंपनियां गल्ला मंडी से लाखों क्विंटल गेहूं खरीद रही हैं। यह खरीद एफपीओ के माध्यम से की जा रही है। अब तक नामी कंपनियों ने गल्ला मंडी से दो लाख 84 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की है, जिसे वेयर हाउस में स्टॉक किया जा रहा है।
किसान अपना अनाज बेचने के लिए गल्ला मंडी में पहुंच रहा है। मंडी में रोजाना औसतन 20 से 25 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो रही है। मार्च से अब तक साढ़े छह लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। नामी कंपनियां भी शहर के नवीन गल्ला मंडी से गेहूं खरीद में दिलचस्पी दिखा रही हैं। आईटीसी, स्वास्तिक एग्रो, ब्रिटानिया और जगदीश इंटरनेशनल कंपनी ने लगभग दो लाख 84 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद मंडी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीसी कंपनी ने 1,09,884 क्विंटल, जगदीश इंटरनेशनल ने साठ हजार क्विंटल, स्वास्तिक एग्रो ने 10, 614 क्विंटल और ब्रिटानिया कंपनी ने 16,690 क्विंटल गेहूं खरीदा है। जबकि, कंपनियां किसानों से या अन्य माध्यमों से भी गेहूं खरीद रही हैं।


कंपनियां गल्ला मंडी में व्यापारियों से गेहूं की खरीद कर रही हैं। अब तक कंपनियों ने पौने तीन लाख क्विंटल से अधिक गेहूं एफपीओ के माध्यम से खरीदा है।

-सतेंद्र कुमार, मंडी सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें