फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चौड़ीकरण की स्वीकृति न मिलने पर लटका सड़क का नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला मुख्यालय से ब्लॉक जखौरा मुख्यालय की सड़क के चौड़ीकरण व नवीनीकरण का काम स्वीकृति के अभाव में लटका है। नवीनीकरण न होने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे गए हैं। राहगीरों को खस्ताहाल मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है।
शहर के समीप सिलगन रेलवे क्रॉसिंग से ब्लाॅक मुख्यालय जखौरा होकर तालबेहट तक सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति दी गई थी। शासन से लगभग 2.5 करोड़ रुपये भी जारी किए गए थे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने तालबेहट से जखौरा तक सड़क को गड्ढामुक्त कर नवीनीकरण किया था। ब्लॉक जखौरा मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक की सड़क का नवीनीकरण नहीं किया था। इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। उम्मीद थी कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी, लेकिन छह माह बाद भी शासन से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इससे सड़क के नवीनीकरण का कार्य तक रुका पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सड़क खस्ताहाल हो गई है। हालत यह कि मार्ग से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक की निकासी भी नहीं हो पा रही है। गड्ढों को बचाने के चक्कर में दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। आए दिन दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय पर आवागमन तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें