ललितपुर (ब्यूरो)। परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की याद में रविवार की शाम घंटाघर प्रांगण से सावरकर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।
इसमें अफसरों के साथ नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। रविवार की शाम घंटाघर पर मोमबत्तियां जलाई गईं और दो मिनट का मौन रखकर सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद मोमबत्ती मार्च निकाला गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, यातायात प्रभारी नीरज कुमार दीक्षित, केके शर्मा, प्रोफेसर डा. पंकज शर्मा, डा.राजीव निरंजन, बस यूूनियन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अवधेश कौशिक, महेंद्र जैन, हरप्रकाश अग्रवाल, गजाधर बाबू, अजय जैन साइकिल सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।