ललितपुर/ बानपुर/ मड़ावरा/ डोंगरा। जिले भर के विभिन्न स्कूलों में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने विज्ञान के मॉडल भी बनाए।
कस्बा बांसी स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज में बाल दिवस मनाया गया। संस्थापक डॉ. आरएन यादव एवं प्रबंधक उमा यादव ने नेहरूजी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। डा. यादव ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। प्राचार्य डॉ. केके सिंह, कार्यालय अधीक्षक आरएस यादव ने भी विचार व्यक्त किए। एनएसएस के विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। इस मौके पर शिक्षक प्रो. बृजनंदन, प्रोे. आशीष जैन, प्रो. मीरा, प्रो. ऊषा पुरोहित, प्रो. अंकिता बिलगैंया, प्रो. रामसजीवन, प्रो. पूनम यादव, प्रो. धर्मेंद्र साहू, प्रो. बीके कौशिक रहे। तकनीकि सहयोग प्रह्लाद नामदेव एवं संजू यादव का रहा।
उधर, केपीएस डिग्री कॉलेज ककरूआ में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. सतीश कुमार सुडेले ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर शुभारंभ किया। वक्ताओं में डॉ. जनक किशोरी शर्मा, प्रभाशु नगाइच, जया जैन, राहुल चौवे ने व्यक्त किए। छात्रों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छाया तिवारी, स्वाति सिंह, अनीता साहू, अभिषेक राजपूत, भागचंद कुशवाहा, सल्लन अली, आसिफ खॉन, पंकज पटैरिया, कृषि विभाग से दयाराम झॉ, इरशाद खॉन, सक्षम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह सेंट्रल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बाल मेला लगाया गया। मुख्य अतिथि जिला कमांडेंट अजय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। मेला में बच्चों एवं टीचरों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन जिनमें ढोकला, रसगुल्ले, इडली- सांभर, करेला चाट, भेलपूरी, आइसक्रीम, दही बड़ा आदि का निर्माण कर स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, स्कूल के डायरेक्टर डीएस विवेक, प्रधानाचार्य नेहा शर्मा, रुचि श्रीवास्तव, शालिनी गिरि, वैशाली बबेले, फरजाना, दशरथ प्रसाद, हरनाम कुशवाहा, बलराम, राकेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
मड़ावरा के मदर्स प्राइड कॉंवेंट स्कूल में चाचा नेहरू को याद किया गया। बाल मेला में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की खाने- पीने की चीजों की दुकानें लगाईं। विद्यालय प्रबंधक विक्रम प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य रोहित कुमार सोनी ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाया। रामकुमार, शिवा, बॉबी, बाबूलाल, इंद्राज, रानी निशा, प्रियांशी राजा, अंशिका, अंजलि,रूबी, सोम्या जैन आदि उपस्थित रहे।
विकासखंड बार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुलावन में बाल दिवस मनाया। बच्चों ने विचार व्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में सागर कुशवाहा प्रथम, अजय झां द्वितीय, खुशबू चंदेल तृतीय रहे। निबंध में प्रथम खुशबू चंदेल, द्वितीय शिवानी कुशवाहा व तृतीय मिथलेश कुशवाहा रहीं। प्रधानाध्यापक भगवानदास विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र जैन, देवीशंकर कुशवाहा, वीरसिंह कुशवाहा, विभा यादव, राजेश पटैरिया, यशोदा कुशवाहा, राजेश राजआदि मौजूद रहे।
इसी तरह पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कालेज में बाल दिवस व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम पाली अनिल कुमार, विशिष्ट अथिति पूर्व प्रबंधक पीएनबी जेपी यादव, पूर्व पीसीएफ मंडी प्रभारी कन्हैया लाल यादव, पूर्व बैंक प्रबंधक संग्राम सिंह यादव, कॉलेज संस्थापक पारसनाथ यादव, प्रबंधक डॉ. सूर्यनाथ यादव, सितारा देवी, कंचनलता यादव रहीं। अतिथियों ने छात्र- छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान के लिए कृषि विज्ञान विभाग से प्रस्तुत सस्टनेविल एग्रीकल्चर मॉडल को चुना गया। द्वितीय डीएलएड विभाग की आटोमैटिक इनर्जी सेवर, सोलर सिस्टम, फैक्ट्री वेस्ट वाटर यूटिलाइजेशन सिस्टम और तृतीय बीएड विभाग से इसरो स्पेस (नासा तकनीक) एवं बीएससी (एजी) द्वारा प्रस्तुत आर्गेनिक फार्मिंग, पवन चक्की व रैन वाटर हार्वेस्टिंग को चुना गया। कार्यक्रम में प्रो. प्रीति शुक्ला, प्रो. नरेन्द्र यादव, प्रों प्रसन्न कुमार, प्रो. इलियास अली, प्रो. विनोद कुमार, प्राचार्या डॉ. सूफिया, डॉ. वंदना याज्ञिक, प्रो. नसीम खान, प्रो. आकाश बाल्मीकि, प्रो. हेमन्त कुमार आदि मौजूद रहे।
बानपुर में बच्चों ने केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। अध्यक्ष नामदेव समाज हरचरण नामदेव, भाजपा के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ आशीष कुमार रावत, अरुण प्रकाश द्विवेदी आदि अतिथियों ने बच्चों के साथ केट काटा। विद्यालय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार रावत, प्रधानाचार्य मातादीन यादव, मोहर सिंह, राम प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल, मनमोहन दुबे, शैलेश चतुर्वेदी, अनिरुद्ध यादव, बृजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
डोंगरा खुर्द में मां सरस्वती विद्या निकेतन में बाल दिवस मनाया गया। प्रबंधक बाबूलाल कुशवाहा ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जयराम कुशवाहा, भान सिंह राजपूत, रचना विश्वकर्मा, नीलम विश्वकर्मा, सगुन परिहार एवं आनंदी साहू आदि उपस्थित रहे।
बाल दिवस पर सेंट्रल पब्लिक स्कूल में बच्चों के मॉडल देखते जिला कमांडेंट अजय प्रताप सिंह।- फोटो : LALITPUR