फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन स्वीकार कर साथ रहने की खाई कसमें

विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते अतिथिगण - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जेटीसी ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत समाज कल्याण विभाग एवं नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित समारोह में 102 जोड़ों ने साथ जीवन निभाने की शपथ ली । मुस्लिम जोड़ों ने क बूल- क बूल कहकर साथ जीने मरने की कसम ली। अतिथियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा सहित सभी अतिथियों ने गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करने के लिए तत्पर है। आज पूरे प्रदेश में 21 हजार जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। पूर्व में योजना के तहत एक जोड़े पर 35 हजार रुपये का खर्च होता था, अब यह राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दी गई है। आज के सम्मेलन में कुल 102 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। इसमें अनुसूचित जाति के 37, अन्य पिछड़ा वर्ग के 40, अल्पसंख्यक सात, सामान्य वर्ग के 13 एवं अनुसूचित जनजाति के पांच जोड़े शामिल हैं। विकासखंड बार नजर डालें तो ब्लाक बिरधा के 12, मड़ावरा के 14, तालबेहट के 12, जखौरा के 15, बार के 09, महरौनी के 08, नगर पालिका परिषद के 22, नगर पंचायत तालबेहट के 02, नगर पंचायत महरौनी के 03 एवं जिला पंचायत के 05 जोड़े हैं।
विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के पिछड़े व्यक्ति का विकास करने के लिए तत्पर है। जनपद के 102 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है। इस योजना में लाभार्थी की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। वर की आयु 21 एवं वधु की आयु 18 वर्ष से कम न हो। योजना में शादी होने पर 35 हजार रुपये लड़की के खाते में एवं दस हजार रुपये की धनराशि का गृहस्थी का सामान प्रदान किया जाता है। एक जोड़े पर कुल 51 हजार रुपये सरकार खर्च करती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शासन की मंशानुारुप काम किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्धन व्यक्तियों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि आज का दिन अत्यधिक सौभाग्यशाली है। सरकार महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने कहा कि आज यहां पर 102 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ है। आज के इस सम्मेलन में सभी जोड़े एक पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। विवाह सूत्र में बंधने जा रहा प्रत्येक जोड़ा ईमानदारी एवं आत्मसम्मान के साथ जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी एके पांडे ने सफल आयोजन पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि की सराहना की। उन्होंने सभी 102 नवदंपत्तियों को आशीष वचन देते हुए सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ संजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुस्लिम जोड़ों ने कबूला निकाह- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें