फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 1.88 लाख किसानों को 67.43 करोड़ की राहत

विज्ञापन
नए तहसील भवन में आयोजित मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण  देखते किसान - फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में खरीफ के सीजन में भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। शासन ने 1,88,839 किसानों के लिए 67 करोड़ 43 लाख 77 हजार 664 रुपये की धनराशि जारी की है। प्रभावित किसानों को भुगतान के लिए तहसील स्तर पर आधार कार्ड और बैंक पासबुक समेत आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह और सितंबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश हुई थी। इससे किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गईं। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व, कृषि और बीमा कंपनियों के दल बनाए थे। इन दल ने विस्तृत सर्वेक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी।
यह सर्वेक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी सत्यप्रकाश के माध्यम से शासन को भेजी गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खरीफ के सीजन में नष्ट हुई फसलों की राहत राशि जारी की है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से प्रदेश के आपदा प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान हस्तांतरित किया। यह कार्यक्रम सदर तहसील में सीधा प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने खरीफ फसल के नुकसान की रिपोर्ट में 50 से 70 फीसदी से अधिक फसलों का नुकसान बताया था।
विज्ञापन

.
00000000
बीमित किसानों की स्थिति
जनपद में खरीफ की फसल के लिए कुल 1,09,699 किसान बीमित हैं। इनमें 3161 गैर ऋणी किसान हैं, जबकि 1,06,518 ऋणी किसान शामिल हैं। उपकृषि निदेशक अख्तर हुसैन ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि खरीफ की फसलों के नुकसान पर फसल बीमा की 25 फीसदी राशि जल्द ही पहली किस्त के रूप में मिलेगी। बीमित किसानों को इसी माह शासन द्वारा राहत मिलने की उम्मीद है।
0000000000


तहसील -प्रभावित किसान
-
महरौनी- 45,389
तालबेहट- 40,740
मड़ावरा -40,136
सदर- 36,912
पाली- 25,662
नोट- सबसे अधिक महरौनी और सबसे कम पाली तहसील में प्रभावित हुए किसान
अधिकारियों को राहत सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। तहसील स्तर पर किसानों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज का सत्यापन कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।-सत्य प्रकाश,जिलाधिकारी

खबर में फोटो संख्या 18 या 19 लगाई जा सकती है
फोटो-20
जिले में भारी बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार ने 67.43 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है, जो कि ऊंट के मुंह में जीरा है। हमने अधिक राशि जारी करने और किसानों के सभी कर्जे माफ करने की मांग की है।-रंजीत सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन।
000000000
फोटो-21
प्रदेश सरकार ने जनपद में खरीफ फसलों के नुकसान के लिए राहत राशि जारी की है। यह राशि हुए नुकसान से काफी कम है। इससे किसानों की रबी फसल की बोआई प्रभावित होगी। सरकार को कम से कम 200 करोड़ रुपये की राशि जारी करनी चाहिए थी।-केहर सिंह बुंदेला, प्रांत उपाध्यक्ष,भारतीय किसान संघ।
फोटो-22
किसानों को फसलों की खेती में अधिक लागत आ रही है। खरीफ फसलों के नुकसान के लिए जारी राहत राशि बहुत कम है। यह नुकसान और लागत के मुकाबले ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है। सरकार को कम से कम लागत के अनुसार राहत राशि किसानों की दी जानी चाहिए।-सुनील शर्मा,जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, लोकशक्ति।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें