फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे क्रॉसिंग से मिली निजात, अंडर ब्रिज में पानी व अंधेरा कर रहा उदास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में रेलवे ने रेलवे क्रॉसिंग को हटाकर वाहन चालकों व राहगीरों को राहत तो दे दी, लेकिन पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने से सुविधाएं परेशानी में बदल गई हैं। वर्तमान में इन अंडरब्रिज में जलभराव बना हुआ है। इसकी निकासी ठीक से नहीं की जा रही है। वहीं प्रकाश की सुविधा नहीं है। ऐसे में वाहन चालकों को निकासी में दिक्कत हो रही है। कई दो पहिया वाहन चालकों को गड्ढों की जानकारी नहीं हो पाती है।इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
-
शहर से राजघाट मार्ग में रेलवे के सिलगन अंडरपास में पर्याप्त मात्रा में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे पानी जमा हो रहा है। वाहनों की निकासी से धूल भी पहुंच रही है। इससे कीचड़ जैसी स्थिति बनी हुई है। चार पहिया वाहनों की निकासी से कीचड़ दो पहिया वाहन व राहगीरों के ऊपर आ रहा है। वहीं अंडरब्रिज में मोड़ होने के बाद भी लाइटें नहीं लगाईं गई है। इससे वाहनों की निकासी में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यही नहीं कई बार दो पहिया वाहन चालक जलभराव से गड्ढों की जानकारी न हेाने के चलते अनियंत्रित होकर गिर तक जाते हैं। इसके बाद भी सुविधाएं नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तालबेहट से माताटीला मार्ग में रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज बनाया गया है। अंडरपास का पक्का निर्माण किया गया है। इसके बाद भी पानी आ रहा है, जो अंडरपास में ही जमा हो रहा है। इसमें दोनों ओर जलभराव वाले स्थान पर गड्ढा है। इसी जलभराव वाले स्थान पर कट होने से चालकों को जानकारी नहीं हो पाती है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं लाइटें भी नहीं लगाईं गईं हैं। इससे अंधेरा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें