फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसानों को दी गई 8.45 लाख की राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मड़ावरा के ग्राम कारीटोरन में लगी आग से 36 किसानों की 83 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई थी। इस नुकसान के एवज में किसानों का भुगतान मंडी समिति से किया जाएगा।
विगत दिवस कारीटोरन में लगी आग ने गेहूं की तैयार फसल को राख कर दिया था। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने किसानों को तत्काल सहायता पहुंचाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन की टीम ने नुकसान का आकलन किया। 83 एकड़ फसल में नुकसान का आकलन किया गया, जिसमें 36 किसानों की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत किसानों को 8.54 लाख रुपये की धनराशि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ग्राम कारीटोरन में किसानों को वितरित की। इस योजना के तहत 2.50 एकड़ के भू स्वामियों को 30 हजार रुपये, उससे अधिक 40 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। राहत राशि का चेक वितरित करते समय मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, जिला पंचायत सदस्य रजऊ राजा, श्रीराम पटैरिया, कैलाश साहू, मुकेश पाल व उपजिलाधिकारी मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें