फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीस हजार किसानों तक नहीं पहुंची राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन ने अतिवृष्टि से फसलों में नुकसान का मुआवजा देने के लिए 121 करोड़ की राहत राशि भेजी थी। करीब दो लाख किसानों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक पूरी धनराशि वितरित नहीं हुई है।
विज्ञापन

अतिवृष्टि से दो लाख 10 हेक्टेयर में बोई गई फसल को नुकसान पहुंचा था। किसानों को राहत पहुंचाने के लिए शासन से 121 करोड़ की मांग की गई थी। जिला प्रशासन को यह धनराशि उपलब्ध करा दी गई थी। इसके बाद तहसील स्तर पर किसानों का डाटा फीड कर उनके खातों में राहत राशि भेजना शुरू किया गया। अब तक एक लाख 78 हजार 479 किसानों के खातों में 77 करोड़ 53 लाख 46 हजार 546 रुपये की धनराशि भेजी गई है। तीस हजार से अधिक किसान ऐसे हैं, जिनका डाटा फीड न होने के कारण रकम नहीं पहुंच पाई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली की छुट्टी के कारण कुछ कार्य पिछड़ा है। सभी तहसीलों में शीघ्र डाटा फीड करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें