फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन सचिवों को जारी हुए नोटिस

Thu, 12 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
anaz, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने किसान/साधन सहकारी समितियों के सचिवों को लक्ष्य के सापेक्ष सुस्त खरीद पर नोटिस जारी किए हैं। इसमें कहा गया कि यदि औसत से कम गेहूं की खरीद पाई गई तो उन्हें पद से हटाने की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिले के सहकारिता विभाग को 4.50 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष विभाग ने 93 हजार क्विंटल की खरीद कर ली है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी ने खरीद की धीमी गति पर नाराजी प्रकट करते हुए एक दर्जन समिति के सचिवों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें उन्होंने गेहूं की खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही कहा कि यदि समिति पर औसत से कम खरीद पाई जाती है तो धारा 38 के अंतर्गत उन्हें पद से हटाने की संस्तुति कर दी जाएगी।

इन सचिवों को जारी हुए नोटिस
जिले की एक दर्जन समितियों के सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें महरौनी, कल्याणपुरा, सैदपुर, बिल्ला, बानपुर, जखौरा, कैलगुवां, बार, चुनगी धनगौल, पूराकलां, बनगुवां व बिजरौठा समिति के सचिव शामिल हैं।
विज्ञापन


शाम 6 बजे तक केंद्र खोलने के निर्देश
 सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने समिति के सचिवों को केंद्र सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसानों को गेहूं बेचने के लिए भटकना नहीं पड़े।

आयुक्त ने जताई नाराजगी
आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता लखनऊ किशन सिंह अटोरिया ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को पत्र लिखकर मूल्य समर्थन योजनांतर्गत गेहूं क्रय में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया कि मूल्य समर्थन योजनांतर्गत वर्ष 2016-17 में पीसीएफ लखनऊ से प्राप्त गेहूं खरीद की दैनिक रिपोर्ट की समीक्षा में पाया कि जिले की खरीद गत वर्ष के मुकाबले कम है। इससे स्पष्ट है कि गेहूं खरीद में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर पिछले वर्ष के मुकाबले खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें