फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में 111 को मिला नलकूप विद्युत संयोजन

Thu, 12 May 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electric, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। नलकूप विद्युत संयोजन वितरण करने का कार्य विद्युत स्टोर द्वारा तेज गति के साथ किया जा रहा है। नलकूप संयोजनों का सामान लेने के लिए उपभोक्ताओं की स्टोर में भीड़ लगी रही, जिस कारण देर रात तक सामान वितरण किया गया। चार दिनों में बुंदेलखंड व सामान्य योजना के तहत 111 नलकूप संयोजनों का सामान वितरित कर दिया गया है। वहीं, करीब पांच दर्जन मांग पत्रों के सापेक्ष अनुबंधित उपभोक्ताओं को सामान दिया जाना बाकी है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में सूखा के कारण लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इसी के चलते गत दिनों नलकूप संयोजन वितरण में सैकड़ों की संख्या में मामले लंबित पाए जाने पर मुख्य सचिव स्तर से जांच बैठा दी गई और आलाधिकारियों द्वारा जनपद में सभी लंबित नलकूप संयोजनों को वितरीत करने के आदेश जारी किए गए।  

विद्युत विभाग द्वारा अधिकारियों के निर्देश पर सूची में शामिल 178 मांग पत्रों को विद्युत स्टोर में भेज दिया गया और पर्याप्त मात्रा में नलकूप संयोजनों को ट्रांसफार्मर, तार, खंभे, इंसुलेटर व अन्य विद्युत सामग्री उपलब्ध करा दी गई। जानकारी मिलने पर अनुबंधित उपभोक्ताओं की विद्युत स्टोर में भीड़ लगने लगी। सूची के अनुसार सामान वितरण का कार्य स्टोर अधिकारी व इंचार्ज द्वारा देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


वहीं, विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना में अनुबंधित उपभोक्ताओं को तीन दिन में सामान नहीं उठाने पर संयोजन निरस्त होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। विद्युत स्टोर द्वारा सात मई से चार दिनों में बुंदेलखंड व सामान्य योजना के तहत 111 अनुबंधित उपभोक्ताओं को सामान वितरित कर दिया गया है, जबकि अब भी 67 अनुबंधित उपभोक्ताओं को सामान वितरित किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें