फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों की अदला-बदली: जीजा शादीशुदा साली को लेकर भागा...पत्नी ने भी उठाया बड़ा कदम; थामा बहन के पति का हाथ

Thu, 02 Oct 2025 04:28 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

दोनों पत्नियों ने अपने-अपने बच्चों को भी पतियों को सौंप दिये हैं और अपने नये पति के साथ रहने लगी है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तो की अदला-बदली का बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जीजा का शादीशुदा साली पर दिल आ गया और दोनों मौका देखकर भाग निकले। इसके बाद नाराज पत्नी ने भी बड़ा कदम उठाते हुए अपनी बहन के पति का हाथ थाम उसके साथ रहने लगी। दोनों पत्नियों ने अपने-अपने बच्चों को भी पतियों को सौंप दिए हैं और अपने नये पति के साथ रहने लगी।

विज्ञापन


मामला ललितपुर जनपद के थाना पाली इलाके का है। दो बहनों की अलग-अलग घरों में शादी हुई थी। दोनों के बच्चे भी हैं। इस बीच जीजा साली के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों घर से भाग निकले। इधर पति के भाग जाने के बाद बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन के पति का हाथ थाम लिया और उसके साथ रहने लगी। कुछ समय बाद जब जीजा साली घर लौटकर आए तो परिजनों ने उनको घर में घुसने नहीं दिया। इस दौरान युवक को पता चला कि उसकी पत्नी तो उसके साथ भागी छोटी बहन के पति संग रह रहने लगी है।

इसके बाद दोनों बहनों ने अपने अपने बच्चों को अपने-अपने पतियों को सौप दिया और अपने नए पतियों के संग रहने लगी। दो बहनों के पति बदलने की यह घटना पूरे पाली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें