ललितपुर। उत्तर प्रदेश में समस्त नौकरियों में युवक/ युवतियों के लिए सेवायोजन पोर्टल में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर जिले के इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्यों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को बैठक में जानकारी दी गई।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए जिले के प्रत्येक व्यक्ति को सही-सही जानकारी होना आवश्यक है। प्राचार्य अपने विद्यालयों के अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन कराने के लिए जागरूक करें। उ. प्र. कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक को निर्देश दिए कि कौशल मिशन में प्रचार - प्रसार कर कौशल प्रशिक्षणों के लक्ष्य में वृद्धि करें। पंजीकृत अभ्यर्थियों को फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर, मूर्ति कला, प्लंबरिंग तथा इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दिलाएं।
जिला सेवायोजन अधिकारी खुर्शीद अहमद ने बताया कि सेवायोजन विभाग उ. प. द्वारा 222.ह्यद्ग2ड्ड4शद्भड्डठ्ठ.ह्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ नामक पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं नियोजकों के पंजीकरण की व्यवस्था शासन ने की है। प्रदेश में भरी जाने वाली सभी नौकरियों (सरकारी / अर्द्धसरकारी, निजी क्षेत्र, संविदा, आऊट सोर्सिंग से भरी जाने वाली नौकरियों अथवा स्वरोजगार) के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल पर अनिवार्य रुप से पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण से शासन को प्रदेश में बेरोजगारी की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। इसके बाद बेरोजगारी दूर करने के लिए योजनाएं बनाई जा सकेंगी।
बैठक में राबाइकॉ की प्रधानाचार्य पूनम मलिक, राइकॉ के प्रधाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मानसिंह भारती, विभिन्न विद्यालयों/ महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
ऐसे होगा पंजीकरण
सेवायोजन पोर्टल 222.ह्यद्ग2ड्ड4शद्भड्डठ्ठ.ह्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर पंजीकरण कराने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं नियोजकों द्वारा यूजर नेम एवं पासवर्ड बनाना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगइन कर अपनी समस्त आवश्यक सूचनाएं दर्ज कराए। व्यक्तिगत, शैक्षिक, अनुभव, कौशल तथा वरीयता संबंधी सूचनाएं पोर्टल पर दर्ज कराने के बाद अभ्यर्थी पोर्टल से अपने पंजीकरण की रिपोर्ट की प्राप्ति रसीद प्रिंट द्वारा प्राप्त करेगा।
-
नियोजक भी कराएंगे पंजीकरण
निजी क्षेत्र के समस्त नियोजकों (संस्थाओं) द्वारा पोर्टल पर यूजर नेम एवं पासवर्ड बनाने के पश्चात नियोजक अपने संस्थान से संबंधित सूचनाएं पोर्टल पर दर्ज कराकर पंजीयन कराएंगे। पंजीयन के बाद निजी क्षेत्र के नियोजक अपने संस्थान की रिक्तियों को पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इन अपलोड की गई रिक्तियों के सापेक्ष अपेक्षित अहर्ता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा पोर्टल पर ही आवेदन किया जाएगा।