फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती से लौट रहे अभ्यर्थियों का ट्रेनों में उत्पात जारी

Wed, 25 Jan 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
railway news lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
सेना भर्ती से लौट रहे अभ्यर्थियों का ट्रेनों में उत्पात कम नहीं हो रहा है। हालांकि स्टेशन पर ट्रेन ठहरने के दौरान आरपीएफ व जीआरपी सतर्क बनी हुई है, लेकिन ट्रेन चलते ही इनका उत्पात फिर शुरू हो जाता है, जिससे यात्रियों का ट्रेन में सुरक्षित यात्रा करना मुश्किल हो गया है। वहीं ट्रेनों में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने से यात्री असुक्षित हैं।       
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर में आजकल सेना भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें विभिन्न जिलों से सैकड़ों अभ्यर्थी सेना भर्ती के लिए पहुंच रहे हैं। भर्ती के लिए जाते समय तो अभ्यर्थी शांति से सागर तक पहुंचते हैं। लेकिन भर्ती प्रक्रिया खत्म होने के बाद लौटते समय यह अभ्यर्थी ट्रेनों में जमकर उत्पात मचाते हैं। रिजर्वेशन की सीटों पर जबरन कब्जा कर महिलाओं व बुजुर्गों के साथ अपशब्द बोलने से भी नहीं कतराते हैं। यही नहीं यदि कोई इन्हें मना करें तो ये मारपीट तक पर उतारु हो जाते हैं। ट्रेनों के कोचों में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं चलने के चलते इनका उपद्रव लगातार जारी बना हुआ है। गत दो दिन पूर्व रविवार को ललितपुर जीआरपी और आरपीएफ ने चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस से उत्पात मचा रहे 41 उप्रदवी अभ्यर्थियों को पकड़ कर रेल एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जमानत पर छोड़ दिया था। जिन्हें तीन चरणों में रेलवे न्यायालय झांसी में पेश होने की तारीख दी गई है। इस प्रकरण के बाद आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर बीना से झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज के दौरान गश्त बढ़ा दी है। जब ट्रेन स्टेशन पर रुकती हैं, तो यह अभ्यर्थी खाकी वर्दी देखकर शांत हो जाते हैं, लेकिन जैसे ही ट्रेन चलती है तो उनका तांडव फिर शुरु हो जाता है। ऐसे में आजकल बीना से झांसी की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में इन उपद्रव से रेल यात्रियों का सुरक्षित व सुकून की यात्रा करना मुश्किल हो गया है।े बताया गया है कि सागर जिले में आज अभी एक दो दिन और यह भर्ती प्रक्रिया चलनी है, जिसमें अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। इसके चलते फिलहाल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेनों के ठहराव के दौरान गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें