फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्युत उपकरणों की चोरी में कंपनी को रिकवरी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अमरपुर मंडी में एल्युमिनियम के विद्युत तार, ट्रांसफार्मर तेल सहित अन्य विद्युत उपकरणों की चोरी के मामले में मंडी प्रशासन ने सेवा प्रदाता कंपनी को रिकवरी नोटिस जारी किया है। कर्मचारी की संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित अमरपुर मंडी में फरवरी माह में करीब 25 किलोग्राम एल्युमिनियम तार, 20 लीटर ट्रांसफार्मर तेल और अन्य विद्युत उपकरण चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो मंडी में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से तैनात एक कर्मचारी की संलिप्तता उजागर हुई।
मंडी प्रशासन ने आरोपी को तारों से प्लास्टिक जलाकर एल्युमिनियम निकालते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अब मंडी सचिव ने अमरपुर मंडी में तैनात कांटा ऑपरेटर (ब्रिज/वेज ऑपरेटर) करन सिंह निवासी अमरपुर की संलिप्तता पाए जाने पर सेवा प्रदाता कंपनी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और हुए नुकसान की रिकवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें