फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो माह का मानेदय मिलने से रसोइयों की दिवाली हुई रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दीपावली पर्व से पहले परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोइयों काे दो माह सितंबर और अक्तूबर का मानदेय 1,50 करोड़ रुपये शिक्षा विभाग ने भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1.78 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जाता है। इसके लिए इन 1357 विद्यालयों में करीब 3900 रसोइयां तैनात हैं, जिन्हें प्रतिमाह तीन हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। हाल में मानदेय के लिए 1.50 करोड़ रुपये शासन से शिक्षा विभाग को मिले थे। शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में तैनात रसोइयों को सितंबर, अक्तूबर का मानदेय उनके खातों में स्थानांतरित कर दिया है। दीपावली पर्व से पूर्व रसोइयों को दो माह का मानदेय मिल जाने उनका त्योहार भी सही तरीके से मन जाएगा और वह दीपावली के लिए सामान की खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों में तैनात करीब 3900 रसोइयों का दो माह का मानदेय करीब डेढ़ करोड़ रुपये उनके खातों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
-कपिल दुबे, जिला समन्वयक, मिड-डे मील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें