फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों के बीच खुशियों के दीप जलाएगा आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दीपों का पर्व दिवाली जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय वृद्धजन आश्रम में भी बुजुर्गों के बीच दीपोत्सव की खुशियां बांटी जाएंगी। आश्रम परिसर को रंगोली और दीपों से सजाया जाएगा। बुजुर्ग पारंपरिक तरीके से मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करेंगे। आश्रम प्रबंधक दामोदर शर्मा ने बताया कि इस बार भी दिवाली उत्साह के साथ मनाई जाएगी। बुजुर्गों के लिए मटर पनीर, पूड़ी, खीर, रसगुल्ला, अचार और सलाद जैसे विशेष पकवान तैयार होंगे। जिला प्रशासन के अधिकारी बुजुर्गों को वस्त्र, मिठाई और अन्य उपहार भेंट करेंगे। विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भी बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करेंगे। देहाती ग्राम उत्थान समिति आश्रम का संचालन करती है। यहां 150 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था है, जिनमें वर्तमान में 75 बुजुर्ग जीवनयापन कर रहे हैं। उनके रहने और दैनिक जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन


आश्रम में देखभाल और मनोरंजन
बुजुर्गों की देखभाल के लिए चार सेवादार नियुक्त हैं, जिनमें दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। एक लेखाकार, दो रसोइया और दो सफाई कर्मचारी भी नियमित रूप से कार्य करते हैं। मनोरंजन के लिए आश्रम के हॉल में बड़ी एलईडी लगाई गई है। बुजुर्ग इस पर भजन, कीर्तन और समाचार देखते हैं। कमरों में बेड, पंखे, कूलर और वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं
पात्र बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पेंशन दिलाई जाती है। इससे उन्हें आर्थिक मदद मिलती है, कुछ महिलाएं पत्तल और झाड़ू बनाकर आय बढ़ा रही हैं। आश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण होता है। बीमारों को चिकित्सकों की सलाह पर दवाएं दी जाती हैं, गंभीर रोगियों का उपचार भी होता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

-
फोटो 4
आश्रम में बुजुर्गों की परिवार के सदस्यों की भांति दिन-रात देखभाल की जाती है। आज दीपावली पर विशेष रूप से रंगोली सजाई जाएगी, शाम को विधिवत तरीके से बुजुर्ग भी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद विशेष मीनू के तहत भोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

दामोदर शर्मा, प्रबंधक
पं. दीनदयाल उपाध्याय वृद्धजन आश्रम ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें