फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावतयाना की बस्ती में घुसा नहर का पानी

Tue, 06 Nov 2018 02:13 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
administration - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। रावतयाना वार्ड से निकली नहर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बीते दिवस रावतयाना क्षेत्र में नहर का एक कुलावा खोला गया तो इसका पानी क्षेत्र में भर गया। इससे कई लोगों के खाली प्लॉट में पानी जमा हो गया है तो वहीं कइयों को रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया। लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने कुलावा से जा रहे पानी को रोकने की कोशिश की। इससे नहर का पानी बस्ती के अंदर घुस गया।
विज्ञापन

शहर के एक छोर पर वार्ड नंबर 14 रावतयाना बसा हुआ है। इस वार्ड से गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर निकली है। बाईपास से सटकर नहर का एक कुलावा बना हुआ है। इससे आसपास के क्षेत्र में सिंचाई होती है। बीते दिवस जब नहर का पानी कुलावा से होकर निकाला गया तो एक व्यक्ति के घर में पानी घुसने लगा। उसने नहर का पानी रोकने की कोशिश की तो बाईपास के पास खुली ट्रेडर्स की डस्ट भी नहर के पानी से भीग गई। यही नहीं, आसपास के खाली प्लॉट पानी से लबालब हो गए। इसके अलावा बस्ती के कई कच्चे रास्तों में भी पानी भर गया। इससे आसपास रहने वाले लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया। इसकी शिकायत स्थानीय सभासद जमुनाबाई प्रजापति ने नगर पालिका में की तो उन्होंने पंप सेट से भरे पानी निकालने की व्यवस्था की। सोमवार को सुबह ग्यारह बजे तक बस्ती में कई जगहों पर नहर का पानी भरा था। इस पानी से प्रभावित हुए रमेश कुमार नामदेव का कहना है कि रविवार को रात्रि में जब वह घर पहुंचे तो घर के बाहर घुटनों तक पानी भरा था। आज भी वह खुद ही पानी की निकासी की व्यवस्था में जुटे हैं। नगर पालिका के कर्मी अभी तक हालात देखने तक नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें