फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बरामद कर, 2500 किलोग्राम लहन नष्ट

विज्ञापन
अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर लहन नष्ट करते आबकारी निरीक्षक व पुलिस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग द्वारा जिले में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें शहर के विभिन्न ठिकानों समेत थाना पाली अंतर्गत ग्राम एरावनी व राजोरा में छापामार कर 39 लीटर शराब व ढाई हजार किलोग्राम का लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 21 नवंबर को पेज नंबर तीन पर ‘बेखौफ बिक रहे मौत के जाम’ नामक शीषर्क से खबर प्रकाशित की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए डीएम योगेश कुमार शुक्ला और जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चंद्र के निर्देश पर शहर में बिक रही अवैध शराब के ठिकानों और थाना पाली अंतर्गत ग्राम एरावनी व राजोरा में छापामारा गया। इसमें शहर में कैलगुवां बाईपास, सिद्दन मंदिर के पीछे, एआरटीओ मार्ग पर नहर के आगे आदि स्थानों से तीन आरोपियों के कब्जे से 39 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। ग्राम एरावनी व राजोरा में लगभग ढाई हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार, अमित कुमार कुशवाहा व गौरव मिश्रा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें