फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता के आरोप में ककोरिया में राशन की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील पाली के अंतर्गत ग्राम ककोरिया की उचित दर की दुकान में राशन विक्रेता को गड़बड़ियां करना भारी पड़ गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ब्लाक बिरधा के ग्राम बमनौरा में चौपाल लगाई थी। ग्रामवासियों ने ग्राम ककोरिया में आवश्यक वस्तुओं के वितरण में गड़बड़ियाें की शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में पूर्ति निरीक्षक चंद्रशेखर सहाय ने ग्राम ककोरिया, बमनौरा और बरौदिया में आवश्यक वस्तुओं के वितरण के संबंध में जानकारी ली और लोगों के बयान लिए। ग्रामवासियों के बयानों से स्पष्ट हुआ कि उचित दर विक्रेता राजेश राजे द्वारा निर्धारित से कम मात्रा में एवं निर्धारित से अधिक मूल्य में अपनी मनमर्जी से आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाता है, जो अनुबंध पत्र की शर्तों का उल्लंघन है।
रिपोर्ट के आधार पर डीएसओ राजीव कुमार ने उचित दर विक्रेता राजेश राजे ग्राम ककोरिया की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया। उक्त दुकान के राशनकार्ड धारकों को उचित दर विक्रेता बलराम ग्राम सेमरा की दुकान से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें