फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच हुआ राशन की दुकान का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोरोना संक्रमण में मृत उचित दर विक्रेता की दुकान के लिए नए दुकान संचालक का चयन काफी गहमागहमी के बीच पुलिस की मौजूदगी में हुआ। बैठक में देवेंद्र कुशवाहा का सबसे अधिक लोगों ने समर्थन किया। जिस पर उसके नाम का प्रस्ताव बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खांदी में उचित दर विक्रेता घनश्याम चौबे की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई थी। जिससे दुकान खाली हो गई थी। इस कारण से उस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वह नई दुकान के प्रस्ताव के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके थे। इसे लेकर डीएम अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्वेता ने नई दुकान के प्रस्ताव कराने के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को भेजा।
धुव्रकुटी मंदिर पर आयोजित बैठक में दुकान के लिए देवेंद्र कुशवाहा निवासी पड़याना, सौरभ सिंह निवासी दरदरी, सौरभ कुशवाहा निवासी खॉच, मुकेश कुशवाहा निवासी खॉच और बजरंग बली स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया।
विज्ञापन

सौरभ सिंह की उम्र कम होने के कारण उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया और सौरभ कुशवाहा ने अपना आवेदन वापस ले लिया। बाद में काफी गहमागहमी के मध्य दुकान के लिए खुली बैठक में मौजूद लोगों को अपने-अपने आवेदक के पक्ष में खड़े होने के निर्देश दिए गए। जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। बाद में जब खुली बैठक में सभी के सामने प्रस्ताव कराने की बात रखी गई तो विरोध करने वाले भी मान गए। इसके बाद देवेंद्र कुशवाहा के पक्ष में सबसे अधिक 203, मुकेश कुशवाहा के लिए 114 तथा बजरंग बली स्वयं सहायता समूह के लिए मात्र 19 लोगों ने अपना समर्थन दिया। इस प्रकार सबसे अधिक समर्थन पाने वाले देवेंद्र कुुशवाहा के पक्ष में दुकान को प्रस्ताव पास हुआ।
इस दौरान कुछ लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभाल ली।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद, कस्बा प्रभारी वीरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान दीप चन्द्र कुशवाहा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी, रोजगार सेवक भगवान दास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें