फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 हजार राशन कार्ड हैं अधूरे

Fri, 19 Jun 2015 01:55 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। जिले के 40 प्रतिशत राशन कार्डधारकों को ही इस बार राशन उपलब्ध हो सका है। यह स्थित त्रुटिपूर्ण राशन कार्डों के कारण बनी है। अभी भी करीब 15 हजार राशनकार्ड दुरुस्त नहीं हो सके हैं। ऐसे में यदि दो दिन के अंदर उचित दस्तावेज मुहैया नहीं कराए गए तो बीपीएल एवं अंत्योदय कार्डधारक न केवल कार्ड, बल्कि अनाज से भी वंचित हो जाएंगे।


रियायती दरों पर अनाज, चीनी व मिट्टी के तेल का वितरण प्रतिमाह किया जाता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में 2,28,622 राशन कार्ड बने हुए हैं। इसमें बीपीएल 44, 428 एवं अंत्योदय 27, 281 राशन कार्डधारक हैं। इन कार्डों का नवीनीकरण कराने की प्रक्रिया चल रही है, इसमें 2,17,000 आवेदन जमा हुए हैं, इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 1,63,428 व शहरी क्षेत्र के 3,750 कार्ड तैयार हो गए हैं। वहीं, करीब 15 हजार कार्ड अभी भी अधूरे हैं। ऐसे कार्डधारकों के परिचय पत्र त्रुटिपूर्ण हैं, इस कारण अधूरे पड़े कार्ड पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन



इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम का कहना है कि तैयार हो चुके कार्डधारकों को कोटेदारों के माध्यम से राशन वितरित किया जा रहा है, जिन कार्डधारकों के कार्ड अधूरे हैं, वह उन्हें पूर्ण कराने के लिए मतदाता परिचय पत्र, बैंक पास बुक व मोबाइल नंबर देकर संबंधित उचित दर विक्रेता से संपर्क साधकर उनकी फीडिंग करा लें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें दुकान से अनाज मिलना बंद हो जाएगा। उन्होंने 20 जून तक कार्ड की कमियां दूर कराने को कहा है, जिससे उन्हें भी वितरण कराया जा सके।


पुराने कार्डों पर मिलेगा अनाज
जिन कार्डधारकों को नवीन राशन नहीं मिल सके हैं, वह पुराने राशन कार्डों से रियायती दरों पर अनाज प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में कोटेदारों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन



साफ्टवेयर से की जा रही छंटनी
एक ऐसा साफ्टवेयर विकसित किया गया है, जो एक नाम से भरे गए दो आवेदन पत्रों को पकड़ लेता है।  इसके अतिरिक्त अन्य कमियां भी आसानी से पकड़ में आ जाएगी। इससे राशन कार्डों की छंटनी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें