ललितपुर। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए नगर पालिका ने फागिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत 15 दिन अभियान चलेगा और दो जुलाई को समाप्त होगा।
बारिश से पहले नगर पालिका ने मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए फागिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके अनुसार 18 जून को लक्ष्मीपुरा, आयुष्मान हास्पिटल, सरायपुरा, अटा मंदिर की गलियों में फागिंग अभियान चलाया गया। 19 जून को नवीन गल्ला मंडी, विवेक नगर कालोनी, बड़ापुरा व अजीतापुरा में अभियान चलेगा। 20 जून को तालाबपुरा, डोड़ाघाट, शारदा माता मंदिर की गलियों में, 22 जून को वार्ड नंबर 14 व 16 अंतर्गत आजादपुरा, तुवन टीला, गोविंद सागर बांध क्षेत्र, 23 जून को नझाई बाजार, पानी की टंकी, तिलयाना मुहल्ला, महावीरपुरा, 24 जून को लेंडियापुरा, लिटिल फ्लावर, सरस्वती शिशु मंदिर की गलियों, 25 जून को घंटाघर, जगदीश मार्केट, कटरा बाजार, लोहा पीतल बाजार, 26 जून को पुरानी आईटीआई, गांधीनगर, चंडीमाता मंदिर, देवगढ़ रोड क्रासिंग तक, 27 जून को चौबयाना बड़ा मंदिर, भीमनगर, मऊठाना, खिरिकापुरा, नारायणपुरा, रैदासपुरा, 29 जून को देवगढ़ रोड आरा मशीन से डा. अंबेडकर मूर्ति स्थल के पीछे तक, बी केबिन के पास, 30 जून को नई आईटीआई, चांदमारी, बैंक कालोनी, ढिमरयाना, कचहरी परिसर, सदनशाह, एक जुलाई को नगर भवन से लेकर तुवन चौराहा होते हुए स्टेशन रोड, रेलवे क्रासिंग, चंडीमाता मंदिर होते हुए लेडिय़ापुरा, करीमनगर, तालाबपुरा और दो जुलाई को कसाई मंडी, इलाइट, राजघाट रोड, झांसी रोड, घुसयाना, पिसनारी रोड आदि में फागिंग की जाएगी। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पूर्व अभियान चलने से मच्छरों के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसको देखते हुए बारिश से पहले अभियान चलाया जा रहा है।