फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणचंडी व शमी पूजन करके मनाया विजयदशमी का पर्व

विज्ञापन
गोविंद नगर रामलीला मैदान में पूजा करते श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के सदस्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा इस बार रावण दहन का आयोजन नहीं किया गया, हालांकि रविवार को विजयदशमी के दिन समिति के सदस्यों ने गोविंदनगर स्थित रामलीला मैदान में रणचंडी एवं शमी के सांकेतिक पूजन के साथ विजयदशमी का पर्व मनाया। समिति के पदाधिकारियों ने पूजन के बाद यहां एक- दूसरे को पान खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रविवार को वैदिक रीति से विजयदशमी का पर्व मनाया गया। समिति द्वारा गोविंदनगर स्थित श्रीरामलीला मैदान में स्थित चबूतरे पर रणचंडी पूजन किया और रामलीला मैदान में शमी का पूजन किया गया। कोरोना काल के कारण इस वर्ष समिति द्वारा रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन नहीं किया गया। चबूतरे पर रणचंडी का पूजन वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसमें मां रणचंडी को प्रसाद अर्पण कर आरती उतरी गई और संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की गई। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने मैदान में शमी का पूजन किया। रामायण की मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम ने रावण वध के पूर्व शमी का पूजन किया था। ऐसा माना जाता है कि शमी का वृक्ष, क्षत्रिय वृक्ष माना जाता है। भगवान श्रीराम ने संपूर्ण शक्तियां प्राप्त करने के लिए शमी का पूजन किया था। इसके बाद भगवान श्रीराम को सभी शक्तियां प्राप्त हो गई थीं और भगवान श्रीराम ने रावण को मारकर असत्य पर सत्य की जीत प्राप्त की थी। प्राचीन मान्यता यह भी है कि विजयदशमी को शमी के वृक्ष को स्पर्श करने एवं पूजन करने से लक्ष्मी सदैव भक्तों के निकट रहती हैं।
मां रणचंडी और शमी पूजन के बाद समिति के पदाधिकारियों ने श्रीरघुनाथजी बड़ा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीरघुनाथजी का तिलक करके उनका वंदन किया और जल्द ही संपूर्ण कोरोना महामारी के पूरे विश्व से खत्म होने की कामना की। इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने एक- दूसरे को पान खिलाकर विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। समिति के उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने बताया कि जनपद का ऐतिहासिक विजयदशमी पर्व इस बार शासन के निर्देशानुसार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक कोरोना महामारी से निजात मिलने की पूर्ण उम्मीद है और सब ठीक रहा तो यह पर्व अगले वर्ष दोगुने उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पूजन राजू पंडित ने पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, श्यामाकांत चौबे, रमेश रावत, राजेश दुबे, जगदीश पाठक, डा. प्रबल सक्सेना, अमित तिवारी, रत्नेश तिवारी, चंद्रशेखर राठौर, अवधेश कौशिक, हरीमोहन चौरसिया, धर्मेंद्र चौबे, राकेश तामियां, शिवकुमार शर्मा, मुन्ना त्यागी, मनीष चौबे, गोलू चौबे, कृष्णकांत तिवारी, सत्येंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

गोविंद नगर रामलीला मैदान में स्थित मंदिर में विजयदशमी की पूजा करते श्रीरामलीला हनुमान जयंती महो- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें