फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी के हमले में छह घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम महेशपुरा-ककरुआ स्थित नाले के पास जवारे विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों के हमले में छह लोग घायल हो गए और लोगों में अफरा तफरी मचने से सड़क पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुरा के आगे ककरुआ के नाले के पास क्षेत्र के आसपास के कई लोग जवारे विसर्जन के लिए गए थे। यहां दर्जनों लोग जवारे विसर्जन के समय हवन व आरती कर रहे थे। इसी दौरान हवन के धुुुआं से अचानक पेड़ों की लगी मधुमक्खियां उड़ने लगी और लोगों पर हमला कर दिया, जिस पर लोगों में वहां भगदड़ मच गई और लोग लगे। इसमें करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। स्थिति यह रही कि यहां ललितपुर जाखलौन मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि स्थिति सामान्य होने पर मधुमक्खियों के काटने से अधिक घायल हुए सिविल लाइन निवासी सरमन (48 वर्ष) पुत्र प्रेमनारायण रैकवार, सरोज (40 वर्ष)पत्नी पप्पू, पप्पू (45 वर्ष) पुत्र हीरालाल, अनूप (35 वर्ष)पुत्र लल्लू नामदेव, थाना पाली अंतर्गत ग्राम घुटाई निवासी नरेंद्र (24 वर्ष) पुुत्र रुप सिंह एवं राकेश (25 वर्ष) पुत्र कोमल, जुगपुरा निवासी देवी सिंह (35 वर्ष) को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें सरमन की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें