फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने बनाई रंगोली

Wed, 23 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छपरट व जरया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।
विज्ञापन


ग्राम छपरट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में 11 बालिकाओं ने रंगोली बनाई, जिसमें निकिता ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय और पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शिक्षिका दुर्गावती, अनुपमा, छाया चतुर्वेदी, सत्यनारायण सहित अभिभावक मौजूद रहे।

इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरया में सिस्टर इवानियां की मौजूदगी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उमा ने प्रथम, रूबी ने द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक, शोभा, अमरेंद्र लिटौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था जीवन ज्योति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र तिवारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। संस्था द्वारा महरौनी के 30 गांवों में अपनी प्रतिभा पहचानो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक गांव में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी का फाइनल राउंड आयोजित कर उनमें से विजयी प्रतिभागियों को विश्व महिला दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें