फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मड़ावरा संकुल स्तरीय रैली में रखवारा की टीम का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्राम पिपरट में हुआ क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। शनिवार को मड़ावरा संकुल की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरट में हुआ। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय रखवारा, गोराकछया, कन्या मड़ावरा, यूपीएस पिपरट, रजौला, प्राथमिक विद्यालय पिपरट के छात्रों ने खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में सत्येंद्र, 100 मीटर में सत्येंद्र, 200 मीटर में अंश पाल प्रथम रहे, वहीं, बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में चांदनी रखवारा, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम रहीं। वहीं लंबी कूद में अंश पाल प्रथम रहे। जूनियर स्तर की 100 एवं 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम रखवारा तथा 200 मीटर में जितेंद्र प्रथम रहे। वहीं, बालिका वर्ग में 100 एवं 200 मीटर दौड़ में दीक्षा रखवारा तथा 400 मीटर में स्वाती प्रथम रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में रखवारा टीम तथा खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में गोराकछया टीम एवं बालिका वर्ग में रखवारा टीम विजेता रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में रखवारा के जितेंद्र एवं भारती प्रथम रहे, ऊंची कूद में गोराकछया के दीपक एवं रखवारा की स्वाती प्रथम रहे। गोला फेंक एवं डिस्कस थ्रो में गोराकछया के शिवांश एवं रखवारा की भारती प्रथम रही। सुलेख प्रतियोगिता में रखवारा की मीना प्रथम रहीं। इस दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र एवं उपहार भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान एआरपी विनोद कुमार, संकुल शिक्षक प्रकाश साहू, कपिल पाल, मुन्ना खा, प्रीति सोनी, संजय कुमार, सुरेंद्रसिंह, इमरान खान, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, भरत कुमार बरौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें