ललितपुर। जिला कारागार में बागपत जिले के कुख्यात अपराधी ज्ञानेंद्र ढाका के बरामद मोबाइल के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार रात करीब 9.15 बजे जेल का हूटर बजना शुरू हो गया। इसी दौरान सीओ अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ जेल पर पहुंचे और जेल प्रशासन के साथ बैरकों को खंगाला। करीब दो घंटे तक जेल में सघन चेकिंग चलती रही। रात 10.36 बजे तक पुलिस अधिकारी जेल के अंदर थे। एसपी ने ने बताया कि जिला कारागार की बैरकों की चेकिंग दिन में करवाई गई थी लेकिन रात में रैंडम चेकिंग कराई गई है। ब्यूरो