ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत कबूतरा डेरा ग्राम राजौरा में सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। एक हजार लीटर शराब लहन नष्ट किया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना पाली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा थाना पाली के कबूतरा डेरा में छापामार कर ग्राम राजौरा में शराब के अवैध गढ़ में कार्रवाई की गई। इसमें टीमों द्वारा बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई, जबकि लहन नष्ट किया गया। एसआई राम सिंह ने थाना पाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते पांच दिसंबर को शाम पांच बजे कबूतरा डेरा राजौरा में अवैध शराब के गढ़ पर छापामारी के दौरान 100 लीटर ड्रम के कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि एक हजार लीटर शराब लहन मौके पर नष्ट किया गया। इसमें मौके से मंदाकिनी पत्नी बलराम को गिरफ्तार किया गया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई।