ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत सैदपुर के ग्राम मुड़िया में ट्रांसफार्मर सुधारने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम मुड़िया निवासी वीरसिंह पटेल (20) पुत्र कैलाश शुक्रवार को दोपहर में सैदपुर फीडर की हाइटेंशन लाइन पर एक संविदा कर्मी के साथ काम कर रहा था। सुबह लाइन को बंद किया गया था, जिस पर उसे यह पता था कि लाइन बंद चल रही है। लेकिन एक फेस चालू था, जिसके चलते ट्रांसफार्मर पर लाइन का काम करने के दौरान उसे अचानक हाइटेंशन करंट लग गया, जिससे वह झटके साथ नीचे गिर गया, इस पर परिजन उसे लेकर महरौनी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।